झारखंड वार्ता संवाददाता
गढ़वा: जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। देश की प्रतिष्ठित सुरक्षा सेवा प्रदाता कंपनी एसआईएस इंडिया लिमिटेड द्वारा जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को स्थायी रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से व्यापक भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों में 02 जनवरी 2026 से 21 जनवरी 2026 तक भर्ती कैंप आयोजित किए जाएंगे।
एसआईएस लिमिटेड के केंद्रीय प्रशिक्षण केंद्र बेलचंपा, गढ़वा के ग्रुप कमांडेंट पी.के. सिंह ने बताया कि यह भर्ती अभियान गढ़वा जिले के प्रत्येक ब्लॉक कार्यालय परिसर एवं थाना परिसरों में आयोजित किया जाएगा। इसमें सुरक्षा कर्मियों के पद पर युवाओं का चयन किया जाएगा।
भर्ती प्रक्रिया और योग्यता
भर्ती के दौरान इच्छुक अभ्यर्थियों को ₹350 का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुल्क देना होगा। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी के केंद्रीय प्रशिक्षण केंद्र बेलचंपा में रिपोर्ट करना होगा, जहां सभी आवश्यक जांच, दस्तावेज सत्यापन एवं वेरिफिकेशन के बाद प्रशिक्षण के लिए नामांकन किया जाएगा।
भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता
ऊंचाई: 167.5 सेमी
वजन: 56 से 90 किलोग्राम
आयु सीमा: 19 से 40 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता: मैट्रिक पास या फेल
प्रशिक्षण एवं सुविधाएं
प्रशिक्षण के दौरान चयनित अभ्यर्थियों को जूते, कपड़े सहित सभी आवश्यक सामग्री प्रशिक्षण केंद्र में ही उपलब्ध कराई जाएगी। शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक प्रशिक्षण देकर उन्हें सुरक्षा कर्मी के रूप में तैयार किया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने के लगभग एक माह बाद कंपनी की आवश्यकता के अनुसार देश के विभिन्न क्षेत्रों में ड्यूटी पर तैनाती की जाएगी।
ड्यूटी के दौरान मासिक वेतन के साथ-साथ ईपीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, फैमिली पेंशन, ग्रुप इंश्योरेंस सहित सरकार द्वारा लागू सभी सुविधाएं दी जाएंगी। यह भर्ती प्रक्रिया भारत सरकार की ईएलआई (ELI) योजना के अंतर्गत की जा रही है, जिसके तहत चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष के भीतर ₹15,000 की राशि भारत सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। इसके अलावा गृह मंत्रालय द्वारा संचालित सिविल डिफेंस का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
एशिया की सबसे बड़ी सुरक्षा कंपनी
एसआईएस लिमिटेड एशिया की सबसे बड़ी सुरक्षा सेवा प्रदाता कंपनी है, जो भारतीय कंपनी अधिनियम के तहत पंजीकृत एवं आईएसओ प्रमाणित है। यह भारत की चौथी सबसे बड़ी रोजगार प्रदाता कंपनी है, जिसका विस्तार ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, सिंगापुर सहित कई देशों में है। ऐसे में युवाओं के लिए इस कंपनी के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य के व्यापक अवसर उपलब्ध हैं।
भर्ती कैंप की तिथियां
डंडई: 13.01.2026
बरडीहा: 16.01.2026
मेराल: 17.01.2026
रमना: 18.01.2026
मझिआंव: 19.01.2026
नगर ऊंटरी: 20.01.2026
गढ़वा: 21.01.2026
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 7992216095, 7903742868, 7879052165 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
गढ़वा के बेरोजगार युवाओं को मिलेगा स्थायी रोजगार, एसआईएस लगाएगा भर्ती कैंप













