---Advertisement---

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, मुरी शाखा के द्वारा संत माईकल +2 स्कूल, मुरी में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

On: July 27, 2024 12:55 AM
---Advertisement---

सिल्ली :- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया मुरी शाखा के द्वारा संत माईकल + 2 स्कूल,मूरी में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस मौके पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया मुरी शाखा के प्रबंधक श्री दिनेश कुमार ने बच्चो के साथ मिलकर विभिन्न प्रकार के पौधों का वृक्षारोपण किया साथ ही उन्होंने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के तहत चलाए गए अभियान एक पेड़ मां के नाम के बारे मे बच्चो को विस्तृत जानकारी दी।

इस मौके पर स्कूल के बच्चो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं विभिन्न प्रकार के पौधे जैसे अमरूद, आम, जामुन, पपीता इत्यादि के पौधे विद्यालय प्रांगण में लगाया। विद्यालय के निदेशक श्री राकेश कुमार ने वृक्ष की उपयोगिता बताते हुए पर्यावरण संबंधी महत्त्वपूर्ण बातो से छात्रों को अवगत कराया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ रुपेश कुमार ने बैंक के शाखा प्रबंधक श्री दिनेश कुमार एवं उनके सहयोगियों को विद्यालय में इस तरह के कार्यक्रम करने के लिए धन्यवाद दिए। मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सि. एल. प्रजापति ने बच्चो को वृक्षारोपण की विशेषता को बताते हुए कहा कि प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने मानव के जीवन को सुखी , समृद्ध एवम् संतुलित बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण का अपना विशेष महत्व है। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाए एन.सी.साहु,अनुराग कुमार,सपना दत्ता,रमेश गोराई, संजुक्ता सिंह देव,हनी कश्यप, स्वेता रेजिश भेंगरा एवम् सभी छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now