---Advertisement---

केंद्रीय रक्षा मंत्री संजय सेठ ने की पहल, जमशेदपुर से लापता हुए विमान की खोज में जुटेगी भारतीय नौसेना

On: August 21, 2024 12:57 PM
---Advertisement---

रांची। कल जमशेदपुर, सोनारी से उड़ान भरने के बाद लापता हुए एयरक्राफ्ट की खोज में भारतीय नौसेना भी सहयोग करेगी।

इस निमित सरायकेला खरसावां जिला प्रशासन ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ को पत्र भेजकर नेवी के सहयोग का आग्रह किया था।जिला प्रशासन के आग्रह पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने सकारात्मक पहल करते हुए, अधिकारियों को तुरंत मदद को कहा। इसके बाद नौसेना ने सक्रियता दिखाई है।

आज रात विशेष विमान से 15 लोगों की टीम, 4 हाइड्रोसेलर्स मशीन व अन्य आवश्यक उपकरणों के साथ रांची पहुंचेगी। रांची से फिर यह टीम चांडिल के लिए रवाना होगी। कल सुबह से नौसेना की पूरी टीम चांडिल डैम में उक्त एयरक्राफ्ट की खोज शुरू करेगी।

विदित होगी कल टाटा सोनारी से उड़ान भरने के कुछ ही देर के बाद एक एयरक्राफ्ट लापता हो गया, जिसमें दो लोग सवार थे। स्थानीय स्तर पर काफी खोजबीन के बाद उसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि विमान चांडिल डैम में भी दुर्घटनाग्रस्त हो सकता है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के माता महाकाली रूप दर्शन को पहुंचे झामुमो नेता कुणाल षाडंगी, जंबो अखाड़ा के बंटी सिंह, एडीएल सोसायटी और राम मंदिर के सदस्य

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन पर पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने हर्ष व्यक्त किया और बोले..!

आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ने प्यासे को पानी पिलाकर पनशाला का किया शुभारंभ

संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की साधारण सभा संपन्न

विपक्षी उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल ने सीजीपीसी को पत्र सौंपा,10 मई को ही निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग

हजारीबाग बैंक लूट कांड का खुलासा:यूपी STF-झारखंड पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, 3 गिरफ्तार,1 किलो सोना और 20 लाख कैश बरामद