---Advertisement---

कमिश्नर के साथ यूनियन की नहीं बनी बात, आज भी नहीं चलेंगे ऑटो और ई-रिक्शा

On: August 28, 2024 6:39 AM
---Advertisement---

रांची :-राजधानी रांची में ऑटो व ई-रिक्शा वाले हड़ताल पर चले गये हैं। इस वजह से मंगलवार को सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। ऑटो व ई-रिक्शा नहीं मिलने से लोग परेशान दिखे। यह हड़ताल कब तक रहेगा इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता है क्योंकि प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक महासंघ के अध्यक्ष दिनेश सोनी, रांची जिला ऑटो चालक यूनियन के अध्यक्ष अर्जुन यादव और रांची जिला ई-रिक्शा चालक यूनियन के संरक्षक उत्तम यादव की बैठक मंगलवार को कमिश्नर अंजनी कुमार मिश्रा के साथ हुई, जिसमें बात नहीं बनी है।

बैठक शाम 4:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक ढाई घंटे तक चली। लेकिन, वार्ता विफल रही। यूनियन के अध्यक्षों ने कहा कि उन्हें लिखित आश्वासन नहीं मिल रहा था। इसलिए हमलोगों ने हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है। बैठक में आरटीए सचिव संजीव कुमार व ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली भी शामिल हुए। दरअसल ऑटो व ई-रिक्शा चालक रूट निर्धारण के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं।

21 हजार चालक हैं हड़ताल पर

गौरतलब है कि शहर में ऑटो की संख्या 15 हजार और ई-रिक्शा की संख्या लगभग छह हजार है। कांटाटोली, कचहरी चौक, सुजाता चौक, जेल चौक, किशोरी यादव चौक व न्यू मार्केट ऑटो स्टैंड सहित अन्य जगहों पर लोग ऑटो व ई-रिक्शा के लिए परेशान रहे। वहीं, ऑटो नहीं चलने से सिटी बसों में लोगों की काफी भीड़ रही। ओवरब्रिज पर सुबह 10 बजे कुछ ऑटो व ई-रिक्शा सवारी उठा रहे थे, लेकिन हड़ताल में शामिल चालकों ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

100 दिनों में पैसेंजर ट्रेन शुरू होने की बात सिर्फ अफवाहः दीपक यादव

झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों पर सियासी संग्राम तेज, सत्ता पक्ष-विपक्ष में जोरदार शक्ति परीक्षण

राहुल को भाजपा नेता मनोज तिवारी और मंत्री नितेश राणा ने कहा देशद्रोही,भड़की यूथ कांग्रेस,बिष्टुपुर साइबर थाने में शिकायत

रेल सुरक्षा बल ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़,30 लाख के गांजा के साथ तीन को दबोचा

प्रसिद्ध फिल्मकार,लेखक व पत्रकार खवाज़ा अहमद अब्बास की स्मृति में इप्टा जमशेदपुर की 7 दिवसीय बालरंग कार्यशाला शुरू

दुमका से गिरफ्तार हुआ निजी कंपनी का प्रबंधक,नाबालिक पुत्री के यौन शोषण का है आरोपी