झारखंड

मुरी जीआरपी के द्वारा एकता शपथ दिवस का आयोजन किया गया

ख़बर को शेयर करें

सिल्ली:-मुरी जीआरपी प्रभारी जमादार मुंडा के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता शपथ दिवस का आयोजन मंगलवार को किया गया। इस आयोजन में जमादार मुंडा के द्वारा सभी जीआरपी जवानों को शपथ दिलाया गया। वही शपथ दिलाते हुए जवानों को जमादार मुंडा ने कहा कि राष्ट्र की एकता अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करें ताकि देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने की जरूरत है कि देश के प्रति अपनी निष्ठावान प्रतिज्ञा हमेशा बरकरार रखूंगा। इस मौके पर एस आई नागेश्वर राम,कलीम उल्लाह खान,शिवप्रसन्न राम, योगेन्द्र दास, रविन्द्र मुंडा,अभिमन्यु, प्रयाग तिवारी, रंजन सिंह,चुना मुर्मू समेत कई जवान उपस्थित थे।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।