---Advertisement---

अज्ञात अपराधियों ने बंशीधर नगर में 10 राउंड फायरिंग कर फैलाया दहशत, 5 खोखा बरामद,जांच में जूटी पुलिस

On: August 24, 2024 3:41 AM
---Advertisement---

शुभम जायसवाल

श्री बंशीधर नगर(गढ़वा) :- थाना क्षेत्र के नरखोरिया गांव में एनएच 75 पर बीती रात 10 राउंड गोली चलाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामला आने के बाद शुक्रवार को सुबह नगर उंटारी थाना पुलिस ने घटना स्थल के समीप से पांच खोखा बरामद कर अनुसंधान में जुट गया है।

घटना के बाद आसपास में दहशत फैल गया है। घटना के बारे में आस पास के लोगो ने बताया कि रात्रि में लगभग 1 बज कर 30 मिनट पर गोली चलने का आवाज सुनने के बाद घर से बाहर निकल कर दरवाजा से देखा कि घर से पश्चिम दिशा में कुछ दूर पर एन एच 75 पर दो बंद गाड़ी खड़ा है। और लोग हवा में गोली चला रहे है। लोगो ने बताया कि डर से अपने घर में घुस गए। लोगो ने बताया कि घटना के कुछ देर के बाद पश्चिम दिशा से आ रहे पुलिस का गस्ती वाहन देख दोनो वाहन पर सवार होकर लोग पूरब की दिशा में भाग निकले। घटना के बाद एसडीपीओ सतेंद्र नारायण सिंह, थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक घटना स्थल पर पहुंच कर पांच खोखा बरामद किया है तथा उस मार्ग से जाने वाले कई घरों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे से गहनता पूर्वक जांच किया।

क्या कहते है एसडीपीओ

इस मामला में एसडीपीओ सतेंद्र नारायण सिंह ने बताया की घटना स्थल से खोखा बरामद किया गया है और अनुसंधान जारी है। जल्द खुलासा कर लिया जाएगा।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

24 वर्ष की उम्र में डॉ. शेखर कुमार बने चिकित्सक, परिवार व समाज का बढ़ाया मान

श्री बंशीधर नगर को मिली बड़ी सौगात, आधुनिक सुविधाओं से लैस उपकारा “जेल” का हुआ लोकार्पण

50 वर्षीय महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या के प्रयास का खुलासा, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

प्लस टू हाईस्कूल में पुलिस का जागरूकता अभियान, नशामुक्ति, बाल विवाह, दहेज प्रथा और सड़क सुरक्षा पर दी जानकारी

सरस्वती नदी पुनर्जीवन अभियान को मिला बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल का समर्थन

श्री बंशीधर नगर में खेलो इंडिया अस्मिता महिला साइकिलिंग सिटी लीग का आयोजन, विधायक अनंत बोले- खेल को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध