July 26, 2026

गारू प्रखंड में मंईयां सम्मान योजना की जांच, अयोग्य लाभार्थियों को नहीं मिलेगी राशि

image_editor_output_image1751561496-1738413407372.jpg

निरंजन प्रसाद

गारू: गारू प्रखंड के 6 पंचायतों में झारखंड मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभार्थियों की जांच की जा रही है। प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार ने इस संबंध में बताया कि योजना का लाभ केवल योग्य पात्रों को ही मिलेगा। अयोग्य लाभार्थियों को योजना की राशि प्रदान नहीं की जाएगी।

यह जांच सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है कि केवल सही पात्र व्यक्ति ही इस योजना का लाभ उठा रहे हैं और भ्रष्टाचार या गलत तरीके से लाभ प्राप्त करने का कोई प्रयास नहीं हो रहा है। अभय कुमार ने कहा कि इस प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता को सख्ती से रोका जाएगा।

ख़बर को शेयर करें।