---Advertisement---

UP: कानून व्यवस्था को फिर एक बार चुनौती,पेशी के लिए आए सेना के जवान को दौड़ाकर मारी गोली,मौत

On: February 6, 2026 10:49 AM
---Advertisement---

यूपी: अपराधियों ने फिर से एक बार उत्तर प्रदेश सरकार पुलिस प्रशासन को चुनौती दे डाली है। हाथरस में दिनदहाड़े सेना के जवान को दौड़ा-दौड़ा कर गोली मारकर दहशत फैला दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को सेना का जवान एक मुकदमे के सिलसिले में कार से पेशी पर आया था। लौटते समय घर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर एक कार सवार चार लोगों ने उसकी गाड़ी को ओवरटेक किया। जैसे ही गाड़ी रोकी गई, हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान भागते समय कार का टायर फट गया, जिससे गाड़ी रुक गई और शीशा भी टूट गया। जान बचाने के लिए सैनिक ने अपनी कार छोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन हमलावरों ने उसका पीछा किया और चारों लोग लगातार फायरिंग करते रहे।
भागते समय पहले उसके पैर में गोली मारी गई, जिससे वह गिर पड़ा। इसके बाद तीन और गोलियां मारी गईं, जिनमें एक गोली सीने में और दूसरी सिर में लगी। गोली लगने के बाद वह चिल्लाने लगा। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। सेना के जवान की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जवान को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामला सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग आगरा-अलीगढ़ पर हाथरस रोड स्थित मुन्नी देवी ढाबे के सामने का है।
सादाबाद के गांव समदपुर निवासी रिटायर्ड सैनिक देवेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। पुत्र अखिलेश (28 वर्ष) आगरा कैंट में सेना की इंजीनियरिंग विंग में तैनात थे। अखिलेश के पिता भी फौज में सेवा दे चुके हैं और सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वर्तमान में वे जम्मू-कश्मीर में अपने दामाद के पास गए हुए हैं, जो स्वयं भी सेना में जवान हैं। अखिलेश गुरुवार को आगरा से हाथरस न्यायालय में एक मुकदमे की तारीख के सिलसिले में पेशी पर आया था। दोपहर में लौटते समय जब वह घर से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर पहुंचा, तभी एक कार ने उसकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया। जैसे ही अखिलेश ने कार रोकी, हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान कार का टायर फट गया, जिससे गाड़ी रुक गई और शीशा भी टूट गया।

जान बचाने के लिए सैनिक ने अपनी कार छोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन हमलावरों ने उसका पीछा किया और चारों लोग लगातार फायरिंग करते रहे। भागते समय पहले उसके पैर में गोली मारी गई, जिससे वह गिर पड़ा। इसके बाद तीन और गोलियां मारी गईं, जिनमें एक गोली सीने में और दूसरी सिर में लगी। गोली लगने के बाद वह चिल्लाने लगा। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। अज्ञात हमलावरों द्वारा की गई अंधाधुंध फायरिंग से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। सेना के जवान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सादाबाद कोतवाली पुलिस के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक रामन्नाथ कुशवाहा और सीओ अमित पाठक मौके पर पहुंचे।

मृतक शादीशुदा था और उसका एक बच्चा है। वह अपने पिता का इकलौता बेटा था। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से पूरा इलाका दहल गया और वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि नेशनल हाईवे-502 पर एक युवक को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी थी। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now