---Advertisement---

UP: सनसनी खेज वारदात,पूर्व आईएएस के घर लूटपाट विरोध करने पर पत्नी को फंदे से लटकाया,मौत

On: May 25, 2024 9:15 AM
---Advertisement---

यूपी: प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक सनसनी खेज वारदात की खबर आ रही है। जहां सुबह-सुबह रिटायर्ड IAS अफसर लुटेरों ने लूटपाट की और विरोध करने पर पूर्व IAS की पत्नी को फंदे से लटका दिया जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना से हड़कंप मच गया है।

घटना की खबर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देवेंद्र नाथ दुबे मूल रूप से कन्नौज के रहने वाले हैं। पीसीएस से प्रमोट होकर वह आईएएस बने। वह रायबरेली के डीएम रह चुके हैं। प्रयागराज के कमिश्नर का पद भी उन्होंने संभाला। दुबे रोजाना 5-कालीदास मार्ग स्थित क्लब में गोल्फ खेलने जाते हैं।

दुबे रायबरेली के जिलाधिकारी और इलाहाबाद के मंडलायुक्त रह चुके हैं।देवेंद्र नाथ दुबे गाजीपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर सेक्टर-22 में रहते हैं। वारदात के वक्त वह घर में नहीं थे। सुबह गोल्फ खेलने के लिए गए थे। लौटे तो देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ था। अंदर आए तो अलमारी का सामान बिखरा हुआ था।उन्होंने पत्नी को आवाज दी तो कोई रिस्पांस नहीं मिला।

किचन में पहुंचे तो वहां पत्नी का शव पड़ा था। इसके बाद शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे। कुछ ही देर में पुलिस भी डॉग स्कवॉयड और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची।मौके पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया है. साथ ही आसपास के इलाके में मौजूद सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों के पूछताछ कर रही है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

एसआईआर प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध बनाने की आवश्यकता : राहुल बल

झारखंड सरकार की इंटर्नशिप योजना के तहत वीमेंस यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने बागबेड़ा के नवाचारों का किया अध्ययन

जेन-जी और छोटे शहरों के ग्राहकों ने बदली फूड कॉमर्स की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की फूड कैटेगरी 50 प्रतिशत बढ़ी

वर्ल्ड प्रीमियर में दिखी नई निसान टेक्टॉन की झलक: सबसे अलग पहचान के साथ नया रास्ता बनाने आ रही है नई एसयूवी

समाजसेवी स्व० केदार महतो को 18 वीं पुण्यतिथि पर जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम ने दी श्रद्धांजलि

मझिआंव पुलिस ने पशु क्रूरता व गोवंश संरक्षण अधिनियम के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा