धनबाद

धनबाद: हिंदू लड़की का अश्लील वीडियो वायरल होने पर बवाल, पुलिस पर पथराव, स्थिति तनावपूर्ण

ख़बर को शेयर करें

धनबाद: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इलामी गांव में गुरुवार को दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हुई। पुलिसकर्मियों पर भी पथराव किया गया है। बताया जा रहा है कि समुदाय विशेष के लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों की दुकानों में भी उत्पात मचाया है।

दरअसल, एक हिंदू लड़की का अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद बवाल मच गया। बताया जा रहा है कि एक समुदाय विशेष के लड़के ने युवती की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी थी। बताया जा रहा है कि वीडियो वायरल करने वाले आरोपी लड़के के साथ भी मारपीट किया गया। इसी के बाद दोनों समुदायों में विवाद बढ़ गया। गांव में स्थिति अभी तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।