राष्ट्रिय

यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट की बंपर भर्ती, ग्रेजुएट हैं तो करें आवेदन

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज

UPSC CAPF Assistant Commandant Recruitment 2024: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से सेंट्रल पुलिस फोर्स जैसे CISF, CRPF, BSF, BSF और ITBP में असिस्टेंट कमांडेंट के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 506 पदों पर भर्तियां होंगी। आवेदन प्रक्रिया आज यानी 26 अप्रैल 2024 से शुरू हो जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 मई 2024 हैं।

वैकेंसी डिटेल्स

सीमा सुरक्षा बल (BSF): 186 रिक्तियां

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF): 120 रिक्तियां

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF): 100 रिक्तियां

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP): 58 रिक्तियां

सशस्त्र सीमा बल (SSB): 42

यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने से पहले नये कैंडिडेट को ओटीआर यानि वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करना होगा। रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद कैंडिडेट ऑफिशियल upsconline.nic.in पर ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं। वहीं यूपीएससी सीएपीएफ या आयोग द्वारा आयोजित किसी अन्य परीक्षा के पिछले एडिशन के लिए ओटीआर पूरा कर चुके कैंडिडेट को दोबारा रिजस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है।

शैक्षणिक योग्यता

यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती 2024 के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी जरूरी है।

आवेदन शुल्क

यूपीएससी सीएपीएफ 2024 के लिए आवेदन शुल्क ₹200 है। हालांकि महिला, एससी और एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को एग्जाम फीस के रूप में कोई राशि नहीं भरनी होगी।

आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु 1 अगस्त 2024 को कम से कम 20 वर्ष और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। यानी कैंडिडेट का जन्म 2 अगस्त 1999 से पहले और 1 अगस्त 2004 के बाद का नहीं होना चाहिए। छूट ऊपरी आयु सीमा में छूट सरकारी नियमों के अनुसार लागू होगी।

ऐसे करें आवेदन

• इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट- upsconline.nic.in पर जाना होगा।

• वेबसाइट की होम पेज पर लैटेस्ट रिक्रूटमेंट (Latest Recruitment) के लिंक क्लिक करें।

• इसके बाद UPSC Central Armed Police Force CAPF AC Examination 2024 Apply Online के लिंक पर जाना होगा।

• अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।


• रजिस्ट्रेशन होने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

• आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।