---Advertisement---

उत्तर प्रदेश: एक और एनकाउंटर, कई मामलों में वांछित एक लाख का इनामी अपराधी अशद ढ़ेर

On: March 9, 2025 5:13 AM
---Advertisement---

उत्तर प्रदेश: मथुरा जिले में रविवार तड़के पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ की खबर है। इस मुठभेड़ में कई राज्यों में तकरीबन तीन दर्जन मुकदमों में वांछित अशद ढ़ेर हो गया है। उसे कई राज्यों की पुलिस को तलाश थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार सुबह पुलिस को जैसे ही सूचना मिली कि हाइवे थाने कृष्णा कुंज कॉलोनी के एक घर में फाती अपने 3 साथियों के साथ छिपा है। SSP शैलेश पांडे खुद पुलिस टीम को लीड करते वहां पहुंचे और इलाके की घेरेबंदी किए। बदमाशों को जैसे ही पुलिस की मौजूदगी का एहसास हुआ वे फायरिंग करते हुए भागने लगे, जवाबी कारवाई में पुलिस की गोली असद को लगी और मौके पर ही गिर पड़ा। पुलिस फौरन उसे अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच अंधेरे का फायदा उठाते हुए असद के तीन साथी फरार हो गए। पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश में छापेमारी कर रही हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि असद गढ़ मुक्तेश्वर का रहने वाला था और कुख्यात छैमार गिरोह का सरगना था और उस पर राजस्थान, जम्मू कश्मीर तक 36 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे। असद कई और नामों फाती, वसीम, पहलवान, बबलू, यासीन, मोहसिन नाम से जाना जाता था। इन कारणों से पुलिस को उसे ट्रेस करने में दिक्कतें भी होती थी, लेकिन आज मथुरा पुलिस के जाल में फंस ही गया। पुलिस को उसके पास से कई अत्याधुनिक हथियार ऑटोमैटिक गन, पिस्टल, खोखा और जिंदा कारतूस मिले हैं।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बिहार:60 वर्षीय प्रिंसिपल ने अपने ही स्कूल की 28 वर्षीय टीचर से नेपाल में शादी रचाई,वीडियो वायरल, दो समुदायों में तनाव

जुगसलाई के दर्जन भर बूथों पर कब्जा कर वोगस वोटिंग,रद्द कर कड़ी सुरक्षा में कराया जाए पुनर्मतदान: रिंकू सिंह

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव सेंट जॉन स्कूल बूथ नंबर 1 पर भारी हंगामा, प्रत्याशी रिंकू सिंह धरने पर,नारेबाजी

जमशेदपुर: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत और जुगसलाई नगर परिषद में मतदान शुरू, सुबह 9:00 बजे तक

ममता बनर्जी को बहुत बड़ा झटका, टीएमसी में नंबर दो मुकुल राय का निधन

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:डॉली मलिक ने किसी को समर्थन नहीं किया, बोली,अफवाहों पर न दें ध्यान, सच्चाई की होगी जीत