राष्ट्रिय

इंडियन कोस्ट गार्ड में 260 पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

झारखंड वार्ता न्यूज़

Indian Coast Guard Recruitment 2024:- इंडियन कोस्ट गार्ड (Indian Coast Guard) द्वारा नाविक के 260 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 27 फरवरी 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा, फिजिक्स और मैथ्स विषयों से पास किया हो। विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

आयु सीमा

समान्य वर्ग के उम्मीदवारों की आयु 18 से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

समान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 300 रूपए है। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा, असेसमेंट टेस्ट और फिजिकल फिटनेस टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

वेतनमान

पे-मैट्रिक्स लेवल-3 के अनुरूप वेतनमान दिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट http://joinindiancoastguard.gov.in/whyjoin.html के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद भविष्य के संदर्भ में आवेदन का एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रखें।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।