---Advertisement---

झारखंड हाईकोर्ट में 648 पदों की वैकेंसी, जानें आवेदन कैसे करें

On: February 26, 2024 5:16 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज़

रांची:- झारखंड हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर, टाइपिस्ट सहित 648 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 31 मार्च 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। टाइपिंग टेस्ट क्वालीफाइंग नेचर का होगा, ट्रांसक्रिप्शन के बाद 400 शब्दों का टाइपिंग टेस्ट अलग से लिया जाएगा। टाइपिंग टेस्ट 90 अंकों का जबकि पर्सनालिटी टेस्ट और इंटरव्यू 10 अंकों का होगा।

शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री प्राप्त होना चाहिए। साथ ही हिंदी और अंग्रेजी की टाइपिंग की जानकारी होनी चाहिए।

आयु सीमा

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की आयु 21 से 35 साल के बीच होनी चाहिए। जबकि आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन स्टेनोग्राफी, टाइपिंग दक्षता और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

वेतनमान

19,900 से 81,100 रूपए प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

कैसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट http://jharkhandhighcourt.nic.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में अध्यक्ष दौलत सोनी का औचक निरीक्षण,कचरे का अंबार देख भड़के,लापरवाही पर मेट को सख्त चेतावनी

जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने  निर्मित नाली का किया शिलान्यास

सीतारामडेरा:गिरफ्तारी के दौरान युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, पांचवीं मंजिल पर चढ़े आरोपी ने दी कूदने की धमकी

जमशेदपुर हिमांशु सिंह हत्याकांड: राजस्थान से डीडी बार का मालिक नीरज सिंह,ओडिशा से मैनेजर भी पुलिस के शिकंजे में

धालभूमगढ़ प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संवाद कार्यक्रम आयोजित

15 वर्षों बाद कुंवर सिंह मैदान रोड नंबर-3 के 50 घरों में पहुंचा नल का पानी,पंसस सुनील गुप्ता का प्रयास रंग लाया