---Advertisement---

प०बंगाल में हिन्दुओं के खिलाफ हिंसा पर विभिन्न संगठनों का डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन,राष्ट्रपति शासन मांग

On: April 19, 2025 1:21 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर :पश्चिम बंगाल में हिन्दुओं के खिलाफ हिंसा के खिलाफ हिंदू संगठनों में उबाल है।

हिन्दू संगठनों ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया और उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप कर बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।

प्रदर्शन कर रहे हिन्दू संगठनों ने घटना की तीव्र निंदा करते हुए कहा कि वक्फ कानून के आड़ में गैर हिन्दू समुदाय के लोग, हिन्दुओं की हत्या कर रहे है, जो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शासन के नाकामी को दर्शाता है,यह भी इनके द्वारा आरोप लगाया गया है कि कही ना कहीं मुख्यमंत्री के इशारे पर ही हिंदुओं को निशाना बना कर हिंसात्मक घटना को अंजाम दिया जा रहा।

इसलिए बंगाल में सरकार को अविलंब बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाय।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now