सिल्ली: प्रखंड के हलमाद पंचायत के भुली गांव के ऊपर टोला में गुरुवार को जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी व आजसू पार्टी के क्षेत्रीय प्रभारी सुशील महतो ने 25 केवीए बिजली ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। ज्ञात हो कि ट्रांसफार्मर जल जाने से उपभोक्ता पिछले 15 दिनों से अंधेरे में ही रहने को विवश थे। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि विभाग के द्वारा कोई पहल नहीं करने पर विधायक सुदेश कुमार महतो से ट्रांसफार्मर की मांग की गई थी। इस मौके पर समाज सेवी संजय मंडल, ग्राम प्रभारी, चूल्हा प्रमुख समेत ग्रामीण उपस्थित थे।
वीणा चौधरी व सुशील महतो ने ट्रांसफॉर्मर का किया उद्घाटन











