---Advertisement---

समस्तीपुर में लॉ एंड ऑर्डर और सूखे से निपटने में सरकार अब तक फेल : प्रशांत किशोर

On: August 5, 2023 9:20 AM
---Advertisement---

समस्तीपुर: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने समस्तीपुर में कहा कि यहां लॉ एंड ऑर्डर और सूखे को लेकर हालत गंभीर है। प्रशांत किशोर बताते हैं कि लॉ एंड ऑर्डर को लेकर बीते साल जब महागठबंधन की सरकार बनी, तो लोगों के मन में आशंका थी कि लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ेगा। धीरे-धीरे मैं देख रहा हूं बीते 3-4 महीनों से लोगों की आशंका सही होती दिख रही है। बड़ी तादाद में लोगों का मर्डर, अपहरण और डकैती जैसी घटनाएं हो रही हैं।

बारिश नहीं हुई और सरकार से मदद न मिली तो फसलें होंगी बर्बाद: प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि सूखे की समस्या को लेकर लोग मुझसे बता रहे हैं कि समस्तीपुर जिले में बारिश नहीं हुई है, सरकार ने अभी तक किसी प्रकार का कोई संज्ञान नहीं लिया है। लोगों ने किसी प्रकार से फसलों को जिंदा रखा है। लेकिन, सबका मानना है कि आने वाले दिनों में बारिश नहीं हुई और सरकार की ओर से कोई मदद नहीं मिलती है, तो जो फसल लगी हुई है वो भी बर्बाद हो जाएगी।

बता दें कि प्रशांत किशोर 260 दिनों से बिहार में पदयात्रा कर रहे हैं। शनिवार को वह समस्तीपुर के बैदनाथपुर गांव के हाईस्कूल मैदान से यात्रा शुरू कर शिवाजीनगर के आरकेएमजीजी कॉलेज ग्राउंड तक कुल 8.3 किलोमीटर पदयात्रा की। इस दौरान पांच पंचायतों के 11 गांवों में गए, जिसमें बैदनाथपुर, लक्ष्मीपुर, गायघाट, देवनपुर, करियेन, शिवनगर, बंदिहा, पूरा, गंगाराही, राजौर, शिवाजीनगर गांव में पदयात्रा कर लोगों से मिले। प्रशांत किशोर पैदल सफर तय करके लोगों को वोट की ताकत का एहसास दिला रहे हैं। बीते दिनों में प्रशांत किशोर 2500 किलोमीटर से अधिक पदयात्रा कर चुके हैं।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

प०बंगाल:चुनावी माहौल के बीच बीरभूम में नाबालिग से सामूहिक दरिंदगी,चिल्लाती रही काकू आपकी बेटी की तरह!,फांसी की मांग

नालंदा शर्मसार: महिला से सरेआम बर्बरता, कपड़े फाड़कर वीडियो किया वायरल; दो गिरफ्तार

दरवाजा खोलने में देरी हुई तो कसाई बना चाचा, फुल साउंड में गाना बजाया और 3 भतीजे-भतीजी को कटर से काट डाला‌

देह व्यापार के लिए बंगाल से बिहार बुलाई गई महिला से गैंगरेप, 2 गिरफ्तार; 6 नामजद

मोकामा विधायक अनंत सिंह को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में मिली जमानत

मुजफ्फरपुर: पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प, फायरिंग में बुजुर्ग की मौत; थानेदार समेत 3 पुलिसकर्मी घायल