---Advertisement---

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, एम्स में दाखिल

On: March 9, 2025 4:47 AM
---Advertisement---

एजेंसी: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ने की खबर आ रही है। जिन्हें सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया है।

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई से जुड़े सूत्रों के मुताबिक उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ को देर रात 2:00 बजे अस्पताल ले जाया गया।धनखड़ को एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. राजीव नारंग की देखरेख में क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों का एक समूह उनकी स्थिति पर नजर रख रहा है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now