July 26, 2026

VIDEO: राह चलते अचानक पुल से कूद गई नाबालिग छात्रा, CCTV में कैद दिल दहला देने वाला मंजर

image_editor_output_image-1026070356-1768718133179.jpg

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद मार्मिक और दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। वायरल वीडियो में एक नाबालिग छात्रा को स्कूल से लौटते समय अचानक पुल से नीचे नदी में छलांग लगाते हुए देखा जा सकता है। यह पूरी घटना पुल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।


वीडियो फुटेज में साफ नजर आता है कि छात्रा स्कूल ड्रेस में पुल पर सामान्य रूप से चलते हुए दिखाई देती है। इसी दौरान अचानक वह रुकती है और बिना किसी हिचकिचाहट के पुल से नीचे नदी में कूद जाती है। यह दृश्य इतना अचानक होता है कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं।


सीसीटीवी वीडियो में यह भी देखा गया कि पुल पर मौजूद एक व्यक्ति छात्रा को देख लेता है और तुरंत उसे बचाने के लिए दौड़ पड़ता है। हालांकि, दुर्भाग्यवश वह व्यक्ति छात्रा तक पहुंच पाता, इससे पहले ही नाबालिग नदी में छलांग लगा देती है। घटना के कुछ ही पलों में वहां अफरा-तफरी मच जाती है।


वीडियो वायरल होने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, इस वीडियो में आगे क्या हुआ, छात्रा को सुरक्षित बाहर निकाला गया या नहीं, और ये घटना की है, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed