---Advertisement---

VIDEO: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हेलिकॉप्टर के लैंड होते ही धंसा हेलीपैड, टला बड़ा हादसा

On: October 22, 2025 12:31 PM
---Advertisement---

तिरूवनंतपुरम: केरल के पत्तनमथिट्टा जिले में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, प्रमदम स्टेडियम में बने अस्थायी हेलीपैड पर जब राष्ट्रपति का हेलिकॉप्टर लैंड हुआ, तो उसका एक हिस्सा अचानक नीचे धंस गया। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर के वजन के कारण हेलीपैड का कुछ भाग बैठ गया, जिससे कुछ पल के लिए अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों और फायर डिपार्टमेंट के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए हेलिकॉप्टर को सुरक्षित स्थान पर निकाल लिया।

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सुरक्षा बलों को हेलिकॉप्टर को धंसे हुए हिस्से से बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है। राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई हताहत या नुकसान नहीं हुआ।

राष्ट्रपति मुर्मू 21 अक्टूबर को चार दिवसीय दौरे पर केरल पहुंची हैं। अपने इस दौरे के तहत उन्होंने बुधवार को सबरीमला श्री धर्म संस्थान मंदिर में पूजा-अर्चना की, जिससे वे इस पवित्र मंदिर में दर्शन करने वाली देश की पहली राष्ट्रपति बनीं।

उनके कार्यक्रम के अनुसार, गुरुवार को वह तिरुवनंतपुरम स्थित राजभवन में पूर्व राष्ट्रपति के.आर. नारायणन की प्रतिमा का अनावरण करेंगी। इसके बाद वह वर्कला के शिवगिरी मठ में श्री नारायण गुरु के महासमाधि शताब्दी समारोह का उद्घाटन करेंगी।

इसके अलावा, राष्ट्रपति कोट्टायम जिले के पाला स्थित सेंट थॉमस कॉलेज की 75वीं वर्षगांठ समारोह के समापन कार्यक्रम में भी शामिल होंगी। वहीं, 24 अक्टूबर को एर्णाकुलम के सेंट टेरेसा कॉलेज के शताब्दी समारोह में भाग लेने के बाद उनका केरल दौरा संपन्न होगा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: लूथरा ब्रदर्स को थाइलैंड से लाया गया दिल्ली, गोवा पुलिस ने किया गिरफ्तार

नेशनल हेराल्ड केस में गांधी परिवार को बड़ी राहत, ED की चार्जशीट पर कोर्ट ने संज्ञान लेने से किया इनकार

अंतर विद्यालय नाट्य लोक नृत्य गीत वाद्य यंत्र प्रतियोगिता संपन्न,लोगों ने खूब सराहा

पंजाब:मैच के पहले कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या,सिद्धू मूसे वाला के मर्डर का बदला!

राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख सूत्रधार डॉ. रामविलास वेदांती का निधन, कल अयोध्या में जलसमाधि

जमशेदपुर: किसी बड़े कांड को अंजाम देने की फिराक में लगे अमरनाथ गैंग के आधा दर्जन अपराधी हथियार के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े