{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
हैदराबाद: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से चोरी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। आमतौर पर चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो जाते हैं, लेकिन इस घटना में चोर चोरी करने के बाद घर के अंदर ही गहरी नींद में सो गया। जब मकान मालिक लौटे तो उन्होंने घर का सामान बिखरा हुआ देखा और कमरे के अंदर एक अनजान व्यक्ति को आराम से सोते पाया।
जानकारी के अनुसार, आरोपी उसी इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह चोरी के इरादे से घर में घुसा था। बताया जा रहा है कि घटना के समय वह गांजे के नशे में था। घर के अंदर पहुंचने के बाद उसने अलमारी की तलाशी ली और वहां रखे सोने के गहने निकालकर अपनी जेब में रख लिए।
चोरी करने के बाद आरोपी को तुरंत मौके से भाग जाना चाहिए था, लेकिन नशे की हालत में वह घर के अंदर ही लेट गया और कुछ ही देर में गहरी नींद में सो गया। इसी दौरान घर के मालिक वापस पहुंचे। उन्होंने देखा कि अलमारी खुली हुई है और सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है। चोरी की आशंका होने पर जब उन्होंने पूरे घर की जांच की तो एक कमरे में अजनबी व्यक्ति गहरी नींद में सोता मिला।
परिजनों ने पहले आरोपी को जगाने के बजाय पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया। जब उसकी तलाशी ली गई तो कथित तौर पर चोरी किए गए सोने के गहने उसकी जेब से बरामद हुए। इसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से सोने के गहने भी बरामद कर लिए। अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तारी के समय आरोपी नशे की हालत में था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस अनोखी चोरी की घटना का वीडियो भी चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसे देखकर हैरान हैं।







