---Advertisement---

पलामू: पत्नी के साथ वर्दी में डांस करते थानेदार का वीडियो वायरल, विभागीय जांच के आदेश

On: January 27, 2026 4:42 PM
---Advertisement---

पलामू: जिले के हुसैनाबाद थाना परिसर से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। वायरल वीडियो में हुसैनाबाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सोनू चौधरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपनी पत्नी के साथ पूरे पुलिस यूनिफॉर्म में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।


बताया जा रहा है कि यह वीडियो थाना परिसर के भीतर का है, जहां इंस्पेक्टर सोनू चौधरी अपनी पत्नी के साथ म्यूजिक पर थिरकते दिखते हैं। वीडियो के एक हिस्से में वह अपनी पत्नी को पुलिस की टोपी पहनाते हुए भी दिखाई देते हैं। गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय और गरिमामय अवसर पर सरकारी परिसर में इस तरह की गतिविधि सामने आने के बाद पुलिस की मर्यादा, अनुशासन और वर्दी की गरिमा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यह मामला उच्च पुलिस अधिकारियों तक पहुंच गया। प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। हुसैनाबाद के एसडीपीओ मोहम्मद याकूब (आईपीएस) के नेतृत्व में जांच शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान यह परखा जाएगा कि क्या वर्दी पहनकर और थाना परिसर के भीतर इस तरह का कृत्य नियमों का उल्लंघन है या नहीं।

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए पलामू की पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने कहा कि मामला गंभीर है और जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस की वर्दी और सरकारी परिसरों से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन किया जाना अनिवार्य है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now