खासम ख़ास

VIDEO: पाकिस्तान की बाचा खान यूनिवर्सिटी में छात्रों ने गाया भारत का राष्ट्रगान, मचा बवाल; 4 स्टूडेंट्स को काॅलेज से निकाला

Jana Gana Mana, echoed at Bacha Khan University: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के चरसद्दा स्थित बाचा खान यूनिवर्सिटी में आयोजित यूथ फेस्टिवल के दौरान भारतीय राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ गाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। इस घटना को लेकर पाकिस्तान में तीखी बहस छिड़ गई है।

बताया जा रहा है कि यूनिवर्सिटी के यूथ फेस्टिवल के दौरान फार्मेसी विभाग के छात्र जिब्रान रियाज ने मंच पर भारत का राष्ट्रगान गाया। वीडियो में छात्र को पूरे उत्साह के साथ ‘जन गण मन’ गाते हुए देखा जा सकता है, जबकि आसपास मौजूद कुछ छात्र नारे लगाते और वीडियो रिकॉर्ड करते दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो सामने आते ही पाकिस्तानी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यह मुद्दा ट्रेंड करने लगा। जिसके बाद कट्टरपंथियों ने वीडियो बनाते हुए जबरदस्ती जिब्रान रियाज से पाकिस्तानी सेना के पक्ष में बुलवाया और फिर यूनिवर्सिटी ने जिब्रान रियाज, सैयद रियाज अहमद, बशीर कान और मुराद खान को कॉलेज से निकाल दिया। इन सभी पर आरोप लगाया गया कि इन्होंने यूनिवर्सिटी में देश के खिलाफ नारे लगाकर यूनिवर्सिटी और हॉस्टल के नियमों का उल्लंघन किया है।

ख़बर को शेयर करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।