---Advertisement---

VIDEO: पत्नी ने डॉक्टर पति को गर्लफ्रेंड संग रंगेहाथों पकड़ा, बीच सड़क पर जमकर हुआ हंगामा

On: February 19, 2026 11:05 PM
---Advertisement---

रीवा: मध्यप्रदेश के रीवा शहर में बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब शहर के एक चर्चित कार्डियोलॉजिस्ट को उनकी पत्नी ने कथित तौर पर एक महिला मित्र के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। मामला इतना बढ़ गया कि बीच सड़क पर जमकर हंगामा हुआ और देखते ही देखते वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

डॉक्टर अपनी लग्जरी कार से शहर के एक व्यस्त इलाके से गुजर रहे थे। तभी उनकी पत्नी अचानक वहां पहुंचीं और कार को बीच सड़क पर रुकवा लिया। जैसे ही उन्होंने कार का दरवाजा खोला, अंदर अपने पति के साथ एक महिला को देखकर उनका गुस्सा फूट पड़ा। बताया जा रहा है कि डॉक्टर की पत्नी पिछले कुछ समय से उनके व्यवहार पर शक जता रही थीं। इसी शक के चलते वह उनकी गतिविधियों पर नजर रख रही थीं। बुधवार को उन्हें पुख्ता जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर दोनों को साथ देख लिया।

घटना के दौरान पत्नी ने कथित तौर पर महिला को कार से बाहर खींच लिया और उसके बाल पकड़ लिए। सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। डॉक्टर अपनी पत्नी को शांत कराने और महिला को छुड़ाने की कोशिश करते रहे, लेकिन स्थिति नियंत्रण से बाहर होती चली गई।

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान डॉक्टर अपने चेहरे को कैमरों से बचाते नजर आए, जबकि आसपास खड़े लोग मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। कुछ लोगों ने बीच-बचाव की भी कोशिश की, लेकिन मामला काफी देर तक गरमाया रहा।

संबंधित डॉक्टर शहर के प्रतिष्ठित हृदय रोग विशेषज्ञ माने जाते हैं और अपना निजी नर्सिंग होम भी संचालित करते हैं। उनकी पत्नी भी पेशे से दंत चिकित्सक हैं। इस वजह से यह मामला शहर में चर्चा का बड़ा विषय बन गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना का वीडियो कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गया। लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि, इस मामले में अब तक किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

खबर लिखे जाने तक थाने में किसी भी पक्ष द्वारा औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। पुलिस का कहना है कि यदि किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत मिलती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल, यह मामला निजी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है, लेकिन बीच सड़क पर हुए इस हाईवोल्टेज ड्रामे ने शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मां ने 2 बेटों को कुएं में फेंका, फिर तीसरे को सीने से लगाकर कूद गई, तीनों बच्चों की मौत; खुद रस्सी के सहारे बाहर आ गई

90 साल की बुजुर्ग महिला से दरिंदगी, 4 नकाबपोश बदमाशों ने किया गैंगरेप, कुएं में फेंकने की कोशिश; 12 घंटे तड़पती रही

हैवानियत की इंतहा! नाबालिग की हत्या कर पी गया खून, फिर खाया मांस; VIDEO वायरल

पत्नी ने किया पति का सौदा, प्रेमिका ने डेढ़ करोड़ में खरीदा; जानें पूरा मामला

दर्दनाक हादसा: चलती कार पर कूद गई नीलगाय, मां की गोद में बैठी बच्ची की मौत

पिता ने डांटा तो बेटे ने रची खौफनाक साजिश, नाबालिग दोस्तों को 5 लाख में दी माता-पिता की हत्या की सुपारी, पिता-नौकरानी की मौत; मां गंभीर