---Advertisement---

तमिलनाडु की सत्ता पर विजय का कब्जा, राज्यपाल ने दिया सरकार बनाने का न्योता, 13 मई को फ्लोर टेस्ट

On: May 10, 2026 9:27 AM
---Advertisement---

तमिलनाडु:तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर पिछले सप्ताह से चल रहा है सस्पेंस अब खत्म होने वाला है राज्यपाल ने TVK प्रमुख विजय थलपति को 10 मई को सरकार बनाने का न्योता दिया है। हालांकि 13 मई तक फ्लोर टेस्ट में उन्हें अपना दमखम दिखाना होगा।

तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने लोकभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया।
जिसके बाद राज्यपाल ने विजय को राज्य का नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, विजय 10 मई दिन रविवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथग्रहण समारोह रविवार को सुबह 10 बजे चेन्नई में होगा। लोकभवन के मुताबिक, तमिलनाडु के राज्यपाल आर्लेकर ने मुख्यमंत्री पद के लिए नामित विजय को 13 मई या उससे पहले विश्वास मत हासिल करने को कहा है।

मंत्रिमंडल में शामिल होंगे ये चेहरे

इस बीच, विजय मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले संभावित चेहरों के नाम सामने आए, जिनमें सेंगोट्टियन (Sengottiyan), अधव अर्जुन (Adhav arjuna), एन आनंद (N Anand), अरुण राज (Arun raj), निर्मल कुमार (Nirmal Kumar) और राजमोहन (Rajmohan) शामिल हैं।
लोकभवन के मुताबिक, विजय ने 9 मई को लोकभवन में तमिलनाडु के राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें विधायक दल का नेता चुने जाने की जानकारी दी। विजय ने राज्यपाल को कांग्रेस (Congress), भाकपा (Communist Party of India), माकपा (Communist Party of India Marxist), वीसीके (Viduthalai Chiruthaigal Katchi) और आईयूएमएल (Indian Union Muslim League) की ओर से प्राप्त पत्र भी सौंपे, जिनमें उनके नेतृत्व में सरकार गठन का समर्थन किया गया है।

विजय को CM किया नियुक्त

इसके बाद, तमिलनाडु के राज्यपाल ने सी. जोसेफ विजय को राज्य का मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री पद के नामित उम्मीदवार विजय को 13 मई 2026 तक विधानसभा में बहुमत साबित करने का निर्देश दिया है। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 10 मई 2026 को सुबह 10 बजे नेहरू स्टेडियम चेन्नई में आयोजित किया जाएगा।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now