---Advertisement---

विकास सिंह ने पश्चिम विधानसभा के आठ स्थानों में झंडोत्तोलन कर दी राष्ट्रीय ध्वज को सलामी

On: August 15, 2024 4:45 PM
---Advertisement---

स्वच्छता की ओर कदम बढ़ाते हुए लोगों के बीच किया डस्टबिन का वितरण ।

जमशेदपुर :-78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा नेता विकास सिंह ने जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के आठ स्थान में झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दिया ।

आदिवासी जन कल्याण उच्च विद्यालय, हिल व्यू कॉलोनी ,डिमना चौक, पारस नगर, चेक पोस्ट, लक्ष्मी मेमोरियल स्कूल, गोकुल नगर, हरिजन बस्ती में झंडोत्तोलन कर राष्ट्रध्वज को सलामी देकर उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कर एक कदम स्वच्छता की और मिशन को आगे बढ़ते हुए उपस्थित लोगों के बीच डस्टबिन वितरण कर लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया।

लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि भारत की सीमाओं की सुरक्षा इतनी मजबूत हो गई है कि कोई परिंदा पर भी नहीं मार सकता लेकिन आंतरिक सुरक्षा को नशा खुरानी गैंग धीरे-धीरे खोखला करता जा रहा है इसलिए हमें एकजुट होकर समाज में बढ़ रहे नशा खुरानी गैंग का सफाया कर नशा मुक्त भारत बनाने का संकल्प लेना है ।

झंडोत्तोलन के कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास सिंह,समेश्वर मुर्मू, कैलाश बिरुआ, सुबोध प्रसाद, हेमंत सिंह, रामायण सिंह, बाला प्रसाद, रोहित कुमार, कुंदन कुमार, शिवकुमार प्रसाद, प्रभात सिंह, संजय मुखी ,छोटे लाल मुखी, जॉनी मुखी , बप्पी गोराई पोरेश मुखी, प्रवीण सिंह, राम सिंह कुशवाहा, अरविंद तिवारी ,सहित सैकड़ो उपस्थित थें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पलामू: एक ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़,10 दिनों में पांच लोगों की मौत से हड़कंप

जमशेदपुर: चाकू बाजी में घायल हिमांशु की मौत,भड़के लोगों का सड़क जाम,पुलिस पर सवाल!

रंका:डॉ असजद घर घर जाकर पिला रहे हैं बच्चों को पोलियो की दवा और कर रहे हैं जागरूक

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय,खरौंधी की छात्राओं के अस्वस्थ होने की घटना पर उपायुक्त गंभीर,निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर सख्त कार्रवाई

आदित्यपुर-2 रेलवे कॉलोनी में जगन्नाथ प्रभु,माता शुभद्रा,बलभद्र प्रभु,सुदर्शन, माता लक्ष्मी जी का विधि पूर्व देव आसन्न पूजा संपन्न

अधूरे जलापूर्ति कार्य से बढ़ी लोगों की परेशानी, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बीडीओ को सौंपा मांग पत्र