---Advertisement---

पलामू: बाल विवाह रोकने पहुंची प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों का हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर हुए फरार

On: March 13, 2026 7:58 AM
---Advertisement---

पलामू: जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में बाल विवाह रोकने पहुंची प्रशासनिक टीम को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। मामला तलेया बभंडी स्थित राधा कृष्ण मंदिर का है, जहां दो नाबालिग लड़कियों की शादी कराए जाने की सूचना पर पहुंची टीम के साथ ग्रामीणों और परिजनों ने हंगामा करते हुए हाथापाई कर दी। इस दौरान सरकारी वाहन को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, जिला प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि तलेया बभंडी गांव में दो नाबालिग लड़कियों की शादी कराई जा रही है। सूचना के आधार पर चैनपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) प्रदीप दास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू कर लिया और उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाने की तैयारी कर रही थी।

इसी बीच जब प्रशासनिक टीम लड़कियों को लेकर वहां से निकलने लगी, तो ग्रामीणों और परिजनों का गुस्सा भड़क उठा। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और प्रशासनिक टीम की गाड़ी को घेर लिया। भीड़ ने कार्रवाई का विरोध करते हुए अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई शुरू कर दी।

हंगामे और अफरातफरी के माहौल का फायदा उठाकर ग्रामीणों और परिजनों ने दोनों नाबालिग लड़कियों को प्रशासनिक टीम से छुड़ा लिया और उन्हें लेकर वहां से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

पुलिस ने मौके पर कैंप कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि बाल विवाह कराने और सरकारी काम में बाधा डालने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं नाबालिग लड़कियों की तलाश भी की जा रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पलामू: शादी के भोज में चाव से खाया खाना, एक-एक कर 150 लोगों के बीमार होने से मची अफरा-तफरी

पलामू: 2 मासूम बच्चों को पुल पर छोड़ महिला ने नदी में लगाई छलांग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

पलामू: ‌शादी समारोह में फायरिंग, वीडियो बनाने पर बढ़ा विवाद, जान बचाने के लिए छिपे युवक को गाड़ी से बाहर खींचकर मारी गोली

पलामू में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, शराब पीने से मना करने पर ससुर ने बहू से किया दुष्कर्म; गिरफ्तार

पलामू: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दीवार तोड़ घर में घुसी, बुजुर्ग महिला की मौत; ड्राइवर गिरफ्तार

पलामू: सिगरेट नहीं मिलने पर दबंगों ने फूंक दी दुकान, 10 लाख का नुकसान; 2 आरोपी हिरासत में