July 26, 2026

मोटरसाकिल दुर्घटना में नाबालिग युवक की मौत,शव उठाने पर ग्रामीणों ने किया विरोध

IMG-20240704-WA0005.jpg

सुरज वर्मा

केतार (गढ़वा):– थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर पंचायत के ताली गांव स्थित चांदनी चौक के समीप बुधवार की शाम हुए सड़क दुर्घटना में अनियंत्रित बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान ताली गांव निवासी धर्मेंद्र शाह के 16 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार शाह उर्फ राजा के रूप में हुई। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार परसोडीह गांव निवासी 50 वर्षीय बुलाकी शाह पैदल केतार की ओर जा रहे थे। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल सवार अनुज कुमार शाह अनियंत्रित होकर बुलाकी शाह को टक्कर मार दिया। इसके बाद दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों घायलों को अस्पताल ले जाने लगे लेकिन अनुज कुमार शाह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। जबकि बुलाकी शाह को भवनाथपुर सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर युवक की मौत होने के बाद ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को दिया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी अपने दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर घटना की जानकारी ली और शव को अपने कब्जे में लिया। लेकिन मृतक के परिजन व स्थानीय लोगों ने विरोध करने लगे और शव को ले जाने से मना कर दिया। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को काफी समझने बुझाने का प्रयास लिया लेकिन मुआवजे की मांग को लेकर अड़े रहे। इसके बाद थाना प्रभारी ने इसकी सूचना पुलिस इंस्पेक्टर केके साहू को दिया। उन्होंने तुरंत घटनास्थल पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत किया। वही पुलिस को कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को समझा बुझाकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया।  उधर युवक की मौत होने के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

ख़बर को शेयर करें।