झारखंड

सोलर जलमीनार खराब, पेयजल के लिए ग्रामीण परेशान

ख़बर को शेयर करें

सिल्ली: सिल्ली प्रखंड के लोवादाग पंचायत के सिटकाडीह गांव में पिछले 1सालो से सोलर जलमीनार खराब है । जिससे पेयजल को लेकर ग्रामीण परेशान है। यह कोई नई बात नहीं है लेकिन इस समस्या को ध्यान में रखकर सरकार ने पंचायतों में सोलर जलमीनार लगाकर लोगों को पेयजल संकट से निजात दिलाने की पहल की थी। लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण सोलर जलमीनारों का रख रखाव बेहतर नहीं होने से समस्या फिर से गहरा गई है। ग्रामीण शत्रुघ्न महतो ने बताया स्थानीय ग्रामीण को पेयजल के लिए इस चिलचिलाती धूप में यत्र-तत्र भटकने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। गांव में पीने के पानी का एकमात्र साधन उक्त सोलर जल मीनार ही है। इसके खराब हो जाने से स्थानीय ग्रामीणों के साथ साथ इस रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगाें काे पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। दर्जनों घरों के लोग यहां से पानी ले जाते थे। लेकिन जल मीनार खराब होने से लोगों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सोलर जल मीनार को चालू कराने की मांग किया है।साथ ही इसकी शिकायत विभाग एवं स्थानीय मुखिया को दे दी गई है परंतु इस पर अभी तक कोई पहल नहीं की गई है। मुखिया लालसिंह मुंडा ने बताया कि लगातार उस जलमिनार को बनाने का प्रयास किया जा रहा है परंतु ठीक नही हो पाया। विभाग को भी इसकी सूचना दे दी गई है परंतु विभाग की ओर से भी इस पर कोई पहल नहीं किया जा रहा है। विभाग के कनीय अभियंता जे मुंडा ने बताया कि मरम्मत करने के लिए अतिरिक्त फंड नहीं रहने के कारण उसे मरम्मत नहीं किया गया है परंतु जल्द ही उसे ठीक कर लिया जाएगा।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।