Islamabad: पाकिस्तानी और अफगानिस्तान के बीच डूरंड लाइन सीमा पर भिड़ंत हो गई है। इस दौरान अफगानिस्तान के 16 लड़ाके मारे गए हैं। साथ ही 27 अन्य घायल हो गए हैं। पाकिस्तानी मीडिया का दावा है कि तालिबानी लड़ाकों ने पाकिस्तान-अफगान सीमा के नौशकी-गजनी सेक्टर में सीमा पर लगाई बाड़ को नष्ट कर दिया। इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने जोरदार जवाब दिया और तालिबानी सैनिकों की चौकी को ही उड़ा दिया। इस दौरान दोनों ही सेनाओं के बीच जोरदार गोलीबारी भी हुई है। इस ताजा घटनाक्रम से तालिबान और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है।
तालिबानी सरकार का दावा है कि अंग्रजों ने गलत तरीके से सीमा का बंटवारा किया है और पेशावर उनका हिस्सा है। वहीं पाकिस्तानी सेना का कहना है कि तालिबानी सरकार टीटीपी आतंकियों की मदद कर रही है।