July 26, 2026

बांग्लादेश में फिर हिंसक प्रदर्शन, भीड़ ने घेरा राष्ट्रपति भवन, पुलिस ने बरसाई लाठियां

Picsart_24-10-23_11-34-33-135.jpg

झारखंड वार्ता

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार रात करीब 8.30 बजे राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन के इस्तीफे की मांग करते हुए राष्ट्रपति भवन को घेर लिया है। प्रदर्शनकारी इस बार राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन को हटाने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के बैरिकेड्स हटाने की कोशिश की, जिन्हें रोकने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। प्रदर्शन के लिए जमा हुई भीड़ को उग्र होते देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे। बांग्लादेशी मीडिया के मुताबिक पुलिस के लाठीचार्ज में 5 प्रदर्शनकारी घायल हो गये, जिन्हें इलाज के लिये ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्यों हो रहा प्रदर्शन?

दरअसल, हाल ही में बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने एक बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि उनके पास ऐसे कोई डॉक्यूमेंट नहीं है, जिससे यह साबित हो कि 5 अगस्त को बांग्लादेश छोड़ने से पहले शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। राष्ट्रपति के इस बयान के बाद अब बांग्लादेश में यह बहस छिड़ गई है कि क्या संवैधानिक रूप से शेख हसीना अभी भी बांग्लादेश की पीएम हैं। इस बयान के खिलाफ ही लोग प्रदर्शन कर रहे हैं और राष्ट्रपति का इस्तीफा मांग रहे हैं।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed