

पश्चिम बंगाल: वक्फ बिल के खिलाफ मुर्शिदाबाद जिले के रघुनाथगंज थाना क्षेत्र के उमरपुर बानीपुर में मुस्लिम समुदाय के द्वारा हिंसक प्रदर्शन की खबर आ रही है। इस प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस पर पथराव की भी खबर है जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस में स्थिति संभालने के लिए आंसू गैस को गोले छोड़ें हैं। इस दौरान राजमार्ग 12 को जान भी कर दिया गया। जिससे स्थिति तनाव पूर्ण हो गई।
खबर आ रही है कि प्रदर्शनकारी वक्फ बिल के खिलाफ अपना विरोध जता रहे थे और उनकी मांग थी कि इसे तुरंत वापस लिया जाए. जब पुलिस ने जुलूस को रोकने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारियों ने गुस्से में आकर पुलिस पर ईंटें फेंकी और सड़क को पूरी तरह से अवरुद्ध कर दिया. इसके बाद, उन्होंने पुलिस की गाड़ियों में आग लगा दी, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया.
घटनास्थल पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. फिलहाल, इस हिंसक घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है. प्रशासन ने कहा है किसी भी प्रकार की हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कठोर कदम उठाए जाएंगे.
दरअसल वक्फ संशोधन बिल अब कानून का रूप ले चुका है. सरकार ने हाल ही में इससे जुड़ा बिल संसद के दोनों सदनों में पेश किया था. जहां से पास होने और राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद अब यह कानून का रूप ले चुका है. इसमें मुस्लिम समुदाय के धार्मिक और सांस्कृतिक संपत्तियों के प्रबंधन और नियंत्रण को सुधारने के लिए पेश किया गया.
वक्फ एक इस्लामी संस्था है, जिसमें किसी संपत्ति को धर्मार्थ उद्देश्य के लिए दान किया जाता है, और उस संपत्ति से होने वाली आय का उपयोग समाज सेवा, शिक्षा, और अन्य धार्मिक कार्यों के लिए किया जाता है. वक्फ संपत्तियों की देखरेख के लिए वक्फ बोर्ड बनाए जाते हैं.
संबंधित समाचार
Akash Lohra
October 18, 2026
Akash Lohra
October 18, 2026




