---Advertisement---

झारखंड डिप्लोमा स्तर जूनियर इंजीनियर परीक्षा में विपुल को मिली सफ़लता

On: March 7, 2024 12:40 PM
---Advertisement---

अजीत कुमार रंजन

बिशुनपुरा(गढ़वा):- आज़ दिन गुरूवार को राजधानी रांची में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने विभिन्न परीक्षाओं में पास किए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। जिसमें झारखंड डिप्लोमा स्तर पर जूनियर इंजीनियर नियुक्ति परीक्षा में बिशुनपुरा के विपुल राज़ ने भी सफ़लता प्राप्त की है। वैसे इनका पैतृक गांव दवनकारा है लेकिन इन्होंने प्राथमिक शिक्षा बिशुनपुरा के बाल शिक्षा निकेतन स्कूल से प्राप्त की है। इन्होंने अपनी सफ़लता का श्रेय पिता परशुराम यादव के मेहनत तथा मां का आशीर्वाद, अपने गुरुजनों के कृपा और मित्रों के सहयोग को दिया। विपुल राज़ की सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इन्होंने 2018 में मैट्रिक की परीक्षा पास की थी फिर रांची जाकर पॉलीटेक्निक कॉलेज से 3 वर्षीय डिप्लोमा का कोर्स सिविल डिपार्टमेंट से किया। उसके बाद कड़ी मेहनत से जेएससीसी द्वारा आयोजित परीक्षा पास करके यह मुकाम हासिल किया। जहां इन्हें जल संसाधन विभाग में पोस्टिंग मिली है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

वेलनेस पर फोकस के साथ आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस ने लॉन्च की, ‘एक्टिव युवा’ प्लान

पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के निधन पर शोक की लहर,सीएम हेमंत,गवर्नर संतोष कुमार गंगवार समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

खेलो इंडिया प्रतियोगिता में एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर थाना प्रभारी ने किया सम्मानित

‘कॉफी विद एसडीएम’ में नर्सिंग कर्मियों से संवाद, समस्याएं सुनकर समाधान का दिया भरोसा

रांची में लापता मासूम अदिति का मिला शव का हिस्सा, नाले से बरामद अवशेष के बाद मचा हड़कंप

अपराधियों की गैंग की बड़ी साजिश नाकाम, लूट की योजना बनाते 7 अपराधी हथियारों के साथ धराए