---Advertisement---

विशुनपुरा: नोटिस और माइकिंग के बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण, प्रमुख ने डीसी से की शिकायत

On: January 4, 2026 5:26 PM
---Advertisement---

विशुनपुरा (गढ़वा): विशुनपुरा प्रखंड प्रमुख दीपा कुमारी ने बिशुनपुरा अंचलाधिकारी खगेश कुमार पर विकासात्मक कार्यों में सहयोग नहीं करने तथा पंचायत समिति द्वारा पारित प्रस्तावों के अनुपालन में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।


प्रखंड प्रमुख ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि विशुनपुरा प्रखंड में लगभग 85 प्रतिशत किसान प्रत्यक्ष रूप से कृषि कार्यों से जुड़े हुए हैं। किसानों की मांग और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पंचायत समिति की बैठक में सब्जी बाजार लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया था। इसके तहत पुराना पंचायत भवन के पास स्थित 1 एकड़ 48 डिसमिल सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश अंचल विभाग को दिया गया था।


इस क्रम में अंचल विभाग द्वारा जमीन की नापी कराई गई और अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया गया। साथ ही लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर 24 घंटे के अंदर जमीन खाली करने का निर्देश दिया गया। यह भी घोषणा की गई थी कि यदि निर्धारित समय के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो 20 दिसंबर को बुलडोजर चलाकर जमीन को खाली कराया जाएगा।


हालांकि निर्धारित तिथि बीतने के बावजूद करीब 15 दिन बाद भी अंचल प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है और बुलडोजर अब तक खामोश है।


इस मामले पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रखंड प्रमुख दीपा कुमारी ने गढ़वा उपायुक्त और उप विकास आयुक्त को पत्र लिखकर अवगत कराया है। उन्होंने 5 जनवरी तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी करने का समय दिया है।


प्रखंड प्रमुख ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय सीमा के भीतर जमीन को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया गया, पीएम किसान योजना के योग्य लाभुकों के लंबित आवेदनों को स्वीकृति नहीं दी गई और जनकल्याणकारी योजनाओं में तेजी नहीं लाई गई, तो सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में किसान और सब्जी विक्रेता आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बरडीहा के सुकौवा दोहर बालिका आवासीय मैदान में कल से शुरू होगी 65वीं सुब्रतो मुखर्जी अंतरविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता

मझिआंव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विभिन्न धाराओं के आरोपी नकीब अली खान को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

आमर पश्चिम टोला की जाम नाली का नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया निरीक्षण, सफाई कार्य का दिया निर्देश

बरडीहा ग्राम सभा में समस्याओं का त्वरित समाधान, फिर बाजार में चला स्वच्छता एवं अतिक्रमण हटाओ अभियान

धूम धाम से मनाया गया माँ कामख्या का तीसरा वार्षिक उत्सव, कलश यात्रा में शामिल हुए सैकड़ों श्रद्धालु

पुलिस ने अवैध बालू परिवहन पर की कार्रवाई, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त