---Advertisement---

बिशुनपुरा: मकर संक्रांति मेले का समापन, गंगा आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

On: January 14, 2026 9:53 PM
---Advertisement---

अजीत कुमार रंजन


बिशुनपुरा (गढ़वा): बिशुनपुरा थाना भवन के समीप बांकी नदी तट पर अवस्थित निर्माणाधीन सूर्य मंदिर प्रांगण में आयोजित मकर संक्रांति मेला का शांतिपूर्ण समापन हुआ। इस अवसर पर बिशुनपुरा सहित प्रखंड के आसपास के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु पहुंचे, जिससे मेला स्थल पर जनसैलाब उमड़ पड़ा।


सूर्य मंदिर निर्माण समिति की ओर से मकर संक्रांति के अवसर पर पूरे दिन महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं दवनकारा कीर्तन मंडली द्वारा पूरे दिन मंदिर प्रांगण में कीर्तन-भजन का आयोजन किया गया, जिससे माहौल भक्तिमय बना रहा।


मेला समापन के पश्चात शाम में बांकी नदी तट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। विद्वान पंडितों द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और मां गंगा के जयकारों के बीच हजारों दीप प्रज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से सूर्य मंदिर परिसर और बांकी नदी तट जगमगा उठा, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम के अंत में सूर्य मंदिर निर्माण समिति के सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष शिवकुमार ठाकुर, सचिव डॉ. महेंद्र प्रसाद गुप्ता, कोषाध्यक्ष शिक्षक अशोक मेहता, महानिदेशक नवल किशोर गुप्ता, संयोजक पृथ्वी पाल, मोती साह, वंशी पासवान, भोला शर्मा, गणेश पाल, अशर्फी मेहता, दशरथ राम, योगेश्वर राम, कृष्णा विश्वकर्मा, समाजसेवी बलराम पासवान, प्रशांत कुमार गुप्ता उर्फ कुल्लू, मानिक गुप्ता, अजय गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बिचौलियों और भ्रष्टाचारियों की खैर नहीं’: समीक्षा बैठक में सख्त दिखे विधायक नरेश प्रसाद सिंह

मझिआंव नगर पंचायत में LPG संकट: अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने SDO को पत्र लिख वितरण केंद्र खोलने की मांग की

गढ़वा:छापामारी के दौरान पकड़े गए 14 जोड़ों में से चार ने सड़क पर ही शादी रचाई

मंडल डैम के विस्थापित तथा बिश्रामपुर – बालीगढ़ के लोगों ने बाबूलाल मरांडी से की मुलाकात, बोले झारखंड सरकार आदिवासियों के साथ कर रही है अन्याय

मंडल डैम विस्थापन को लेकर ग्रामीणों ने बाबूलाल मरांडी से की मुलाकात, सरकार पर लगाया अन्याय का आरोप

गढ़वा में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, एसडीएम की छापेमारी में दुकान सील