---Advertisement---

विश्व हिंदू परिषद ने मंगलवार को हनुमान मंदिर में किया महाप्रसाद का वितरण, बोले – भंडारा करना पुण्य का कार्य है : गौरव

On: April 17, 2024 4:09 AM
---Advertisement---

शुभम जायसवाल

श्री बंशीधर नगर(गढ़वा) :- विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में मंगलवार को भवनाथपुर मोड़ स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में भंडारा का आयोजन किया गया. इस दौरान युवा कार्यकर्ताओं के जन सहयोग से भंडारा कार्यक्रम आयोजित किया गया.जिसमें सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने महाभंडारा का प्रसाद ग्रहण किए.भंडारा का शुभारंभ विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष गौरव पांडे और मनोज सोनी ज्वेलर्स दुकान संयुक्त रूप से भगवान हनुमान जी की विधिवत पूजा अर्चना के बाद भोग लगाकर प्रसाद स्वरूप खीर को श्रद्धालुओं के बीच महा प्रसाद का वितरण कर किया. भंडारा कार्यक्रम दोपहर 3:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक अनवरत चलता रहा.जिसमें श्रद्धालु उमड़ते रहें.वही मुख्य पथ के किनारे हनुमान मंदिर होने के कारण सड़क से आने जानेवाले यात्रियों को भी लोगो द्वारा प्रसाद वितरण किया गया.

इस अवसर पर लोगों के बीच प्रसाद उपलब्ध कराने में युवा कार्यकर्ता बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया.इस मौके पर विहिप के प्रखंड अध्यक्ष गौरव पांडे ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद व स्थानीय युवा समाजसेवियों के जन सहयोग से प्रत्येक मंगलवार को वीर हनुमान जी के प्रांगण में भंडारा का आयोजन किया जाएगा. रामनवमी के विशेष अवसर पर हम सभी बजरंगी भक्त साथ में मिलकर भंडारा का भव्य आयोजन संपन्न हुआ.

वही संध्या में वीर हनुमान जी का महा आरती किया गया.उन्होंने कहा कि मंगलवार के दिन भंडारा करना पुण्य का कार्य है, क्योंकि यह दिन वीर हनुमान का होता है.उन्होंने कहा की हनुमान मंदिर परिसर के पास भंडारे का आयोजन हुआ. जिसमें काफी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की.

उन्होंने कहा कि हनुमान मंदिर में क्षेत्र के लोगो की भरपूर आस्था है.जो लोग सच्चे मन से हनुमानजी का पूजा अर्चना करते हुए मन्नत मांगते है वह पूर्ण होता है.भंडारा कार्यक्रम में मुख्य रूप से बजरंग संयोजक उत्कर्ष जायसवाल, विकास कुमार, रोहित वर्मा, ललित पासवान,विकास कुमार पाल, अमन प्रताप देव ,राहुल चंद्रवंशी, चंचल पासवान, मंटू पासवान, निखिल कुमार तिवारी, विजय जायसवाल, आदि ने अपना-अपना योगदान दिया.

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें