---Advertisement---

वोकला दोह मेला का आयोजन

On: January 15, 2024 3:07 AM
---Advertisement---

सिल्ली:-सिल्ली प्रखंड के हरिडीह हाकेदाग गांव में वोकला दोह मेला का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्रीय कलाकारों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया इस अवसर पर उर्मिला महतो, खुशी महतो, जुगनू और रजनी कुमारी के द्वारा लोकगीत प्रस्तुत किया गया जहां लोकगीत सुनने के लिए महिलाओं की भीड़ उम्र पड़ी साथी साथ मेले में खिलौने चार्ट फुचका चाऊमीन आदि की दुकानों पर भी भीड़ देखने को मिली वहीं मेला कमेटी के द्वारा विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कमेटी के सदस्य हर एक चौक चौराहा पर तैनात नजर आए अंतिम दिन सोमवार को दिनेश महतो और अंबा रानी एवं उनके टीम के द्वारा टुसू गीत, और रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। मेले में मुख्य रूप से आकर्षण का केंद्र मुर्गा लड़ाई एवं टुसू रहा। मेला कमेटी के द्वारा उत्कृष्ट टुसू मैं प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष अजय कुमार महतो, सचिव बालेश्वर महतो, कोषाध्यक्ष मिर्गु राम महतो, राजेंद्र प्रसाद वेदिया, कीनू राम बेदिया ,गुप्तेश्वर महतो, लखी दास बेदिया, लालदेव बेदिया, संजय वेदिया, श्रीपद बेदिया, लखीराम बेदिया आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now