झारखंड

वोटर टर्नआउट ऐप बताता रहेगा अनुमानित मतदान की स्थिति, प्रत्येक दो घंटे पर मिलेगा मतदान का अपडेट

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज

रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि मतदान को लेकर आम लोगों में तरह-तरह की उत्सुकता रहती है। उनकी उत्सुकता का निराकरण वोटर टर्नआउट ऐप करेगा। ऐप पर जारी डेटा से लोगों को किसी तरह का कोई संदेह नहीं रहेगा, क्योंकि यह पारदर्शी है। उन्होंने बताया कि ऐप पर हर दो घंटे के अंतराल पर अपडेट आता रहेगा। उसमें मतदान की स्थिति की जानकारी मिलती रहेगी। उन्होंने बताया कि चुनाव वाले संसदीय क्षेत्र में मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा।

उसके ढाई घंटे बाद 9.30 बजे ऐप पर दो घंटे पहले तक के मतदान की अनुमानित स्थिति सार्वजनिक हो जाएगी। यह क्रम हर दो घंटे के अंतराल पर शाम सात बजे तक चलता रहेगा। उसके बाद रात 12 बजे क्लोजअप पोल डेटा दिखने लगेगा। अगले दिन स्क्रूटनी के बाद रात्रि 12 बजे तक फाइनल डेटा ऐप पर दिखने लगेगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी शनिवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में प्रेस वार्ता कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि माह का दूसरा शनिवार होने के कारण 11 मई को नामांकन कार्य बंद रहा। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि मतदान केंद्र के भीतर मतदाता मोबाइल नहीं ले जाएं। मतदान केंद्र के भीतर तस्वीर खींचना या रिकार्डिंग करना अपराध है। चौथे चरण की 13 मई को होनेवाले मतदान के संबंध में उन्होंने बताया कि चुनाव की सभी तैयारी पूरी हो चुकी है। पोलिंग पार्टी की रवानगी भी शुरू हो चुकी है। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बलों की तैनाती सुनिश्चित की गयी है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।