झारखंड

झारखंड की चार लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी, 82 लाख मतदाता तय करेंगे 93 प्रत्याशियों की किस्मत

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज

Loksabha Election 2024: झारखंड की चार लोकसभा सीट पर वोटिंग हो रही है। चार लोकसभा सीट गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर में वोट डाले जा रहे हैं। इन चार सीट पर कुल 93 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। वोटिंग शाम के पांच बजे तक होगी। इन चारों संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 8963 बूथों पर मतदान होगा। इनमें 3361 मतदान शहरी तथा 5602 मतदान केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में हैं।

इस चरण में कुल 82,16,506 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे, जिनमें 40,09,290 महिलाएं हैं। कुल 290 थर्ड जेंडर भी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।