राष्ट्रिय

तीसरे चरण में 93 सीटों पर मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक वोटिंग में पश्चिम बंगाल सबसे आगे

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज

Loksabha Election 2024 Phase 3 Voting: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर मतदान हो रहा है।  गुजरात की 25, उत्तर प्रदेश की 10, महाराष्ट्र की 11, कर्नाटक की 14 सीटों समेत कुल 93 सीटों पर मतदान हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की है। इसके बाद पीएम ने अहमदाबाद के निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में मताधिकार का प्रयोग किया। पीएम के अलावा गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के अलग-अलग केंद्रों पर वोट डाले।

सुबह 9 बजे तक वोटिंग में पश्चिम बंगाल सबसे आगे

1. पश्चिम बंगाल-14.60
2. मध्य प्रदेश-14.07
3. छत्तीसगढ़-13.24
4. गोवा-11.83
5. उत्तर प्रदेश-11.13
6. दादर और नगर हवेली, दमन और दीव-10.13
7. असम-10.12%
8. बिहार-10.03
9. गुजरात-9.83
10. कर्नाटक-9.45

11. महाराष्ट्र-6.64

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।