---Advertisement---

झारखंड में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में वोटिंग कल, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हेलीकाॅप्टर से भेजे गये मतदानकर्मी

On: May 12, 2024 6:45 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

रांची: लोहरदगा, खूंटी, सिंहभूम और पलामू संसदीय क्षेत्र में सोमवार को वोटिंग होनी है। शनिवार को नक्सल प्रभावित इलाकों में हेलाकाॅप्टर के माध्यम से मतदानकर्मियों को मतदान केंद्र के लिए रवाना कर दिया गया। लोहरदगा संसदीय क्षेत्र के तमाड़ और मांडर विधानसभा क्षेत्र में पोलिंग पार्टियों को रविवार को रवाना किया जाएगा।

लोहरदगा जिले के सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित मतदान केंद्रों के लिए शनिवार को मतदान कर्मी हेलीकाप्टर से गए। लोहरदगा के बीएस कालेज स्टेडियम में बीएसएफ के हेलीकाॅप्टर से मतदान कर्मियों को उनके मतदान केंद्र में भेजा गया। लोहरदगा जिले के सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित क्षेत्र में स्थित मतदान केंद्र के लिए सात मतदान कर्मियों को उनके मतदान केंद्र के लिए हेलीकाप्टर से भेजा गया। लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र में आगामी 13 मई को मतदान होना है।

उससे पहले सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित मतदान केंद्रों में मतदान कर्मियों को सुरक्षित पहुंचाने के लिए हेलीकाप्टर का उपयोग किया गया। मतदान कर्मी सीधे अपने मतदान केंद्र में पहुंचेंगे और वहीं पर मतदान के दिन वोटिंग करते हुए मतदान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे। जिन मतदान कर्मियों को शनिवार को उनके मतदान केंद्र के लिए भेजा गया है, वह अगले 13 मई तक मतदान खत्म होने तक अपने मतदान केंद्र में ही रहेंगे।

इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कई मतदान केंद्र के लिए स्ट्रांग रूम भी बनाया गया है। लोहरदगा जिला के बंगला पाट में स्थित बूथ संख्या 21 और 22, साथ ही बोंडोबार के बूथ संख्या 12 के लिए मतदान कर्मियों को भेजा गया है। हेलीकाप्टर के माध्यम से मतदान केंद्र जाने को लेकर मतदान कर्मियों में एक उत्साह देखा गया। मतदान कर्मियों को सुदूर क्षेत्र में हेलीकाप्टर के माध्यम से भेजने की तैयारी प्रशासन के आदेशानुसार पहले से की जा रही थी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद वाइस चेयरमैन बनी अर्चना दुबे,हिदायत के प्रत्याशी को तीन मत

असम में भाजपा के खिलाफ झामुमो ने स्टार प्रचारकों की सूची की जारी,सीएम हेमंत संभालेंगे कमान, देखें कौन-कौन

झारखंड विधानसभा में रक्तदान शिविर: सीएम हेमंत सोरेन ने किया ब्लड डोनेट, मानव जीवन की रक्षा के लिए बताया संजीवनी

मंत्री इरफान जी चले थे रामनवमी में डीजे पर रोक लगवाने उनके ही समुदाय के लोग दे रहे हैं डोज! देखें सोशल मीडिया

पलामू गैस सिलेंडर ब्लास्ट: गैस एजेंसी के लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू, टीओपी-3 के प्रभारी और टाइगर मोबाइल टीम निलंबित

रांची: मौसी पर नाबालिग को काम दिलाने के बहाने बेचने का आरोप, लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीटा; पुलिस को सौंपा