---Advertisement---

बिहार में 2 चरणों में विधानसभा चुनाव: 6 और 11 नवंबर को वोटिंग, नतीजे 14 नवंबर को

On: October 6, 2025 4:43 PM
---Advertisement---

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव कुल दो चरणों में आयोजित किए जाएंंगे। पहले चरण के चुनाव में 6 नवंबर को जबकि दूसरे चरण में 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। बिहार चुनाव का परिणाम 14 नवंंबर को घोषित किया जाएगा।

चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि नामांकन के 10 दिन पहले तक छूटे गए नाम जोड़े जा सकेंगे। बिहार में 14 लाख नए मतदाता जुड़े हैं। पिछले कुछ दिनों में चुनाव आयोग ने तमाम पार्टियों के साथ, अधिकारियों के साथ, पुलिस बल के साथ बैठकें की हैं। ज्ञानेश कुमार ने बताया कि हर पोलिंग स्टेशन पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। हर बूथ पर लगभग 818 वोटर हैं।

बिहार में 243 सीटें हैं, इनमें अनुसूचित जाति के लिए 38 और अनुसूचित जनजाति के लिए 2 सीटें रिजर्व हैं। 2020 में बिहार में 3 फेज में चुनाव हुए थे। 20 अक्टूबर से 7 नवंबर तक वोटिंग चली थी। 10 नवंबर को रिजल्ट घोषित किया गया था। इससे पहले 2015 में 5 फेज में वोटिंग हुई थी। 12 अक्टूबर से 5 नवंबर तक मतदान हुआ। 8 नवंबर को चुनाव नतीजे आए थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बेगूसराय:सीएम नीतीश के हेलीकॉप्टर लैंड के पहले हेलीपैड में घुसा सांड,भागा पुलिस वाला! देखें वीडियो

बक्सर:शादी समारोह वरमाला की तैयारी, दुल्हन को पेट में प्रेमी ने मारी गोली,बारात लौटी, देखें वीडियो,राजद ने सरकार पर हमला बोला

बिहार:60 वर्षीय प्रिंसिपल ने अपने ही स्कूल की 28 वर्षीय टीचर से नेपाल में शादी रचाई,वीडियो वायरल, दो समुदायों में तनाव

बिहार: रक्सौल में अनिरुद्धाचार्य के भागवत कथा में लाठी चार्ज

शराबी ने किया गजब कांड! कुत्ते को मारकर खरगोश का मीट बता 1000/KG में बेचा; मांस खाने के बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ी

हिजाब विवाद में झारखंड सरकार की एंट्री! नुसरत को 3 लाख मासिक सैलरी मनचाहा पोस्टिंग व आवास का ऑफर