राष्ट्रिय

15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों पर 27 फरवरी को होगी वोटिंग, भारत निर्वाचन आयोग ने की घोषणा

झारखंड वार्ता न्यूज़

Rajya Sabha Elections 2024:- भारत निर्वाचन आयोग ने 27 फरवरी को 15 राज्यों की 56 सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव की घोषणा की है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी है। जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 20 फरवरी तक है। 27 फरवरी को सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक वोटिंग की प्रक्रिया होगी, वहीं वोट काउंटिंग 27 फरवरी शाम 5 बजे तक होगा।

बिहार में 6 सीटों पर, छत्तीसगढ़ में 1 सीट पर, गुजरात में 4 सीटों पर, कर्नाटक में 4 सीटों पर, हरियाणा में 1 सीट पर, हिमाचल प्रदेश में 1 सीट पर, आंध्र प्रदेश में 3 सीटों पर, मध्य प्रदेश में 5 सीटों पर, तेलंगाना में 3 सीटों पर, उत्तर प्रदेश में 10 सीटों पर, उत्तराखंड में 1 सीट पर, पश्चिम बंगाल में 5 सीटों पर, महाराष्ट्र में 6 सीटों पर, ओडिशा में 3 सीटों पर और राजस्थान में 3 सीटों पर चुनाव होने हैं।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।