सिल्ली:- सिल्ली प्रखंड कार्यालय के सभागार मे प्रखंड के सभी पंचायतों के वार्ड सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी रेणु बाला ने बैठक में पंचायत के विकास में वार्ड सदस्यों की भूमिका पर जानकारी दी। बीडीओ ने कहा कि वार्ड के अंतर्गत वार्ड सदस्य के सहमति के बिना वार्ड में कोई योजना स्वीकृत नहीं होना चाहिए। बीडीओ ने पंचायतों के मुखिया से भी योजनाओं की जानकारी वार्ड सदस्यों को देने एवं वार्ड सदस्यों की सहभागिता से पंचायतों के विकास कार्य करने का आग्रह किया। इस मौके पर प्रखंड वार्ड संघ के अध्यक्ष संजय कुमार महतो, काशीनाथ महतो, करन महतो, रेणु देवी, कविता देवी आदि उपस्थित थे।
वार्ड सदस्यों की बैठक सम्पन्न, बीडीओ ने सदस्यों को दी कई जानकारी









