---Advertisement---

सिसई: घर में घुसा पानी, घर गिरने के कगार पर

On: August 24, 2024 2:25 PM
---Advertisement---

आरकेडी कंस्ट्रक्शन कंपनी के द्वारा बनाए जा रहे नाली में गांव का पानी का निकासी नहीं होने देने से घर के सामने बना तालाब:-

खबर :-मदन साहु

गुमला /सिसई :- आरकेडी कंस्ट्रक्शन कंपनी के द्वारा रांची पलमा डीपा से गुमला तक 4 लाइनिंग रोड का निर्माण किया जा रहा है। रोड में पढ़ने वाले सभी गांव शहर के किनारे नाली निर्माण कार्य भी हो रही है। लेकिन ताजुब की बात तो यह है की नाली में गांव वालों की पानी निकासी नाले में नहीं दिया जा रहा है। आरकेडी कंस्ट्रक्शन कंपनी के जी एम राजकुमार से फोन से बात करने पर उन्होंने कहा सड़क में जमने वाला पानी का निकासी के लिए नाली का निर्माण किया गया है जो ग्रामीणों के लिए नहीं है।


सिसई प्रखंड के डाडहा गांव निवासी महावीर साहु के घर के सामने पानी के जमने से तालाब बन गया है। जिससे महावीर साहू का मिट्टी का घर में पानी घुस रहा है। पानी के घुसने से घर का दीवार क्रैक कर धीरे-धीरे बैठते ही जा रहा है, जिससे कभी भी बड़ी घटना घट सकती है।


वही घर में पानी के घुसने और घर के सामने जल जमाव होने से महावीर साहु के परिवार को रहने निकलने घुसने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनके परिवार में पांच सदस्य हैं और आवास योजना का लाभ भी नहीं मिला है।

पीड़ित ने घर में रखें सभी सामान को अपने आंगन में निकाल कर रख दिया है। पीड़ित परिवार सहित ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव की ओर से आने वाला पानी उनके के सामने से कच्ची नाली में जाता था। जिसको आरकेडी कंस्ट्रक्शन कंपनी के द्वारा कच्ची नाली को तोड़कर पक्की नाली बनाया गया है।

लेकिन गांव की ओर से आने वाला पानी को नाली में घुसने नहीं दिया जा रहा है। जिसके कारण जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है और गरीबों का नुकसान हो रहा है। पीड़ित ने कहा पंचायत के मुखिया को एक सप्ताह पूर्व ही सूचना दिया गया था लेकिन मुखिया उनसे मुलाकात करने नहीं पहुंचे। पीड़ित परिवार ने प्रखंड प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

आजसू पार्टी ने स्वर्गीय विष्णु चरण महतो को दी श्रद्धांजलि, आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण

सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति राधिका मैदान सिल्ली की नई कमिटी का गठन, रमण कुमार साहू बने अध्यक्ष

जुगसलाई के दर्जन भर बूथों पर कब्जा कर वोगस वोटिंग,रद्द कर कड़ी सुरक्षा में कराया जाए पुनर्मतदान: रिंकू सिंह

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव सेंट जॉन स्कूल बूथ नंबर 1 पर भारी हंगामा, प्रत्याशी रिंकू सिंह धरने पर,नारेबाजी

धनबाद: नगर निगम चुनाव मतदान के दौरान माहौल बिगड़ते बिगड़ते बचा, प्रशासन और पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक मतदान जारी

जमशेदपुर: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत और जुगसलाई नगर परिषद में मतदान शुरू, सुबह 9:00 बजे तक