---Advertisement---

मुरी स्टेशन प्लेटफॉर्म एक नंबर एवं दो नंबर पर पानी सप्लाई बंद यात्री परेशान

On: February 19, 2026 8:09 AM
---Advertisement---

सिल्ली :- मुरी स्टेशन परिसर में प्लेटफार्म संख्या एक एवं दो नंबर पर पानी सप्लाई बुधवार को बंद रहा। जिससे ट्रेन से उतरे यात्रियों को पानी को लेकर भाग दौड़ करते हुए देखा गया वही यात्रियों का कहना है कि स्टेशन परिसर में पानी बंद रहना हमारे लिए समस्या था मगर स्टॉल के माध्यम से पानी का बोतल जहां दस रुपए में बिकता है वहां आज बीस रुपए पर बोतल खरीदना पड़ा स्टेशन में ट्रेन के अंदर भी पानी बीस रुपए बोतल होकर के द्वारा बेचा जा रहा था हम लोग मजबूर थे प्यास बुझाने के लिए पानी जरूरत थी इसी कारण से बीस रुपए पर बोतल पानी खरीदे। वही वाटर मेनडिग मशीन जो मुरी स्टेशन एक नंबर एवं दो नंबर पर लगा हुआ है मगर सप्लाई बंद है बस दिखाने के लिए स्टेशन परिसर में वाटर मेनडिग लगाकर छोड़ दिया गया है। इस मशीन को चालू होने से यात्रियों को मात्र पाँच रुपए में बोतल भर पानी उपलब्ध होगा वही राजधानी रांची में मशीन के द्वारा यात्रियों को सुविधा दिया जाता है मगर सोच से परे है मुरी स्टेशन परिसर में मशीन चालू क्यों नहीं हुआ इस और अधिकारी स्टेशन मैनेजर एवं आईओडबलु को ध्यान नहीं गया। यह विषय सोच से परे बनी हुई है।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।

Join WhatsApp

Join Now