---Advertisement---

देवेंद्र की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर

On: December 4, 2023 6:01 PM
---Advertisement---

सिल्ली:- सिल्ली निवासी देवेंद्र नाथ सोनार(52) की बिते रात रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत कि खबर से सिल्ली एवं आसपास क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। हंसमुख देवेंद्र नाथ सोनार मृदु भाषी एवं मिलनसार व्यक्ति थे। वे समाजिक एवं धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते थे। बताते चलें कि पिछले 25 नवम्बर को देवेन्द्र नाथ सोनार नामकोम से अपने बेटी के साथ स्कुटी से सिल्ली आ रहे थे इसी क्रम में रांची पुरुलिया पथ पर हेंसाडीह के समीप अनियंत्रित होकर स्कुटी से गिर पड़े जिससे उनकी बेटी को मामुली चोट आई वहीं देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें रिम्स में भर्ती किया गया जहां इलाज के दौरान रविवार रात 8:30 बजे उनकी मृत्यु हो गई। सोमवार को मुरी स्वर्ण रेखा नदी तट स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम संस्कार में परिजन, रिस्तेदार समेत काफी संख्या में दोस्त एवं ग्रामीण शामिल हुए।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रामगढ़ आर्मी कैंट में फर्जी भर्ती में शामिल जालसाज गिरफ्तार

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव, सीजीपीएससी प्रतिनिधियों ने प्रधान पद के उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल को वोटर लिस्ट सौंपी

रांची डैम के पास पुलिस और कुख्यात शूटर सत्यम पाठक के बीच एनकाउंटर,अपराधी के दोनों पैरों में लगी गोली

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव संयोजक गुरु चरण सिंह बिल्ला कोर्ट में पेश हों!चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल

रामगढ़ में सनसनी,कई ज्वेलरी दुकानों से तकरीबन एक करोड़ की डकैती, दो डकैत पकड़ाए,जमकर धुनाई

रेलवे का बुलडोजर 22 से एक बार फिर गरजेगा,टार्गेट गुदरी बाजार और बर्मामाइन्स