---Advertisement---

Wayanad Landslide: 402 लोगों की मौत, 170 अभी भी लापता… तलाश जारी

On: August 6, 2024 10:08 AM
---Advertisement---

Wayanad Landslide: केरल के वायनाड में भारी बारिश के बाद हुए भयानक भूस्खलन में अब तक 402 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 170 लोग अभी भी लापता हैं। 30 जुलाई को शुरू हुई इस त्रासदी के आठवें दिन भी राहत और बचाव कार्य जारी है। NDRF, SDRF, पुलिस, अग्निशमन सेवाओं और स्वयंसेवकों ने मंगलवार सुबह चार सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों चूरलमाला, वेलारीमाला, मुंडकायिल और पुंचिरिमदोम में तलाशी शुरू कर दी।

30 जुलाई को सबसे पहले भूस्खलन की सूचना देने वाली नीतू जोजो की भी मौत हो गई। नीतू जोजो ने भूस्खलन के बारे में सबसे पहले पुलिस को सूचित किया था। एक निजी अस्पताल की महिला कर्मचारी नीतू जोजो की बचाव दल के पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। उनका शव बीते कल यानी सोमवार को बरामद किया गया। यह केरल के इतिहास का सबसे भयानक प्राकृतिक आपदा माना जा रहा है। मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है और लापता लोगों की तलाश जारी है। मलबे से मिले शवों के अवशेषों की पहचान एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। DNA टेस्ट के ज़रिए ही उनकी पहचान हो पाएगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now