खासम ख़ासझारखंडरांची

मौसम एलो अलर्ट! झारखंड के कई जिलों में मेघ गर्जन ओलावृष्टि आंधी

रांची: मौसम विभाग की माने तो झारखंड के उत्तरी पश्चिमी हिस्से लातेहार लोहरदगा पलामू गढ़वा कोडरमा चतरा में 19 मार्च को मेघ गर्जन, ओलावृष्टि और आंधी चल सकती है। जबकि 18 मार्च को मौसम साफ रहने की उम्मीद मौसम विभाग ने जताई है।

बता दे कि झारखंड के कई हिस्सों में सोमवार को बारिश हुई है जिसके कारण मौसम ठंडा ठंडा कूल कूल हो गया है तापमान थोड़ा नीचे खिसक गया है।राज्य के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे के अंतराल में आंधी और मेघगर्जन जैसी स्थिति रही। गर्मी से राहत मिलने पर लोगों के चेहरे खिल गए हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक इसके अलावा मध्य भाग रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ में भी असर पड़ेगा। यहां ओलावृष्टि, मेघगर्जन के साथ तेज हवा चलेगी, जिसकी रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में मौसम खराब 21 मार्च तक रहने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 22 से मौसम में बदलाव होने की संभावना है, जिसके बाद तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!