

Jharkhand Weather: राजधानी रांची का मौसम पिछले 24 घंटों में शुष्क ही बना हुआ था, जहां सुबह और शाम में हल्की ठंड महसूस हो रही थी, वहीं दोपहर में कड़ी धूप देखी गई। यहीं हाल आसपास के अन्य जिलों में भी देखा गया। लेकिन रविवार (आज) को मौसम ने एक बार फिर अपना मिजाज बदला है, जिससे लोगों को अब गर्मी महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, रांची और आसपास के इलाकों में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।
संबंधित समाचार
Akash Lohra
October 18, 2026
Akash Lohra
October 18, 2026




